मध्यम एवं कमजोर वर्ग के खिलाडिय़ों हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण के नवीन केंद्र का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मप्र की सामाजिक सरोकार मे अग्रणी संस्था महात्मा के अध्यक्ष सहज सरकार के विशेष प्रयास से नारायण विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 देवास परिसर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु नवीन केंद्र की स्थापना की मंजूरी संस्था प्राचार्य राजेंद्र कुमार खत्री द्वारा दी गई। प्राचार्य ने विद्यालय के मध्यम एवं कमजोर वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए स्कूल परिसर उपलब्ध करवाने की पहल में अपनी भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण केन्द्र में केन्द्र पर बालक एवं बालिका आत्मरक्षा की कला को सीखेंगे। साथ ही हर वर्ग के बच्चे आत्मरक्षा की कला में पारंगत होकर खेल की इस विधा में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने में समर्थ बन सकेंगे।

ऐसे विचारो के साथ श्री खत्री ने सभी बच्चों का मार्गदर्शन कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कराते कोच विवेक वंजारे एवं उनकी टीम को नए प्रशिक्षण केंद्र संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर विक्रम सिंह मालवीय, समंदर सिंह चौहान, मिर्जा मुशाहिद बैग, राधेश्याम सोलंकी एनसीसी कमांडर, के.के. मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित थे। उक्त जानकारी कराते कोच शिव प्रजापत ने दी।

177 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!