पीएम किसान सम्मान निधी की 14वीं किस्त कल होगी जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- पीएम किसान सम्मान निधी योजना की 14वीं किस्त का वितरण कार्यक्रम राज्य स्तर पर राजस्थान के सीकर में आयोजित होगा। इस योजना के माध्यम सेे पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे 1680 करोड़ रूपये से अधिक राशि जारी की जाएगी।  राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्थानिय जनप्रतिनिधियों के अलावा हितग्राही भी शामिल होंगे।

   अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए खरगोन एसडीएम ओएन सिंह को नोडल अधिकारी व सहायेग नोडल अधिकारी खरगोन जनपद सीईओ बनाया है। वहीं ब्लॉक स्तर के कार्यक्रम के लिए समस्त अनुभागों को एसडीएम नोडल अधिकारी व जनपद सीईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!