
अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा के ग्राम बेसवा में किसान परेशान हो रहे हैं और कृषि मंत्री कमल पटेल विकास पर्व मना रहे हैं। जिले की हंडिया तहसील के बेसवां गांव में एक किसान जयकुमार खत्री के खेत में खंबा गिरने के बाद विद्युत मण्डल द्वारा खंबे के तारो को एक हरे पेड़ से लपेट दिया एवं तार खेत में पड़े है, जिससे किसान उस जगह से निकल नहीं पा रहे हैं। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। किसान का कहना है कि इस घटना को लगभग तीन महीने होने को आए हंै एवं तारों में विद्युत प्रवाह अभी भी जारी है। इस बीच मैंने कई बार एमपीईबी में जानकारी देकर शिकायत की। किन्तु अभी तक इस पर कोई सुनवाई नही हुई। किसान ने कहा कि पेड़ पर बंधे तारों से अगर कोई घटना होती है तो इसकी जबावदारी विद्युत मंडल की होगी। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने ग्राम भम्रण के दौरान इस मामले की तहकीकात हेतु पहुंचे। इस पर दोगने ने कहा कि मंत्री जी विकास पर्व यात्रा निकाल रहे और किसानो की और ध्यान ही नहीं है। स्वयं की विधानसभा के गांव बेसवा में ये हालात हैं। किसान के खेत में लंबे समय से बिजली के खंबे का तार नहीं लगने से किसान को परेशानी हो रही है। किसान ने इस बार खेत में पड़े तारों के बीच में फसल की बुवाई की है। ऐसे में अगर किसान के खेत ंमे कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
Views Today: 2
Total Views: 72

