यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के सिविल लाइन इलाके का दृश्य है। जहां तेज हवा-आंधी में एक वृक्ष जमीदोंश हो गया है। जिसे अब तक वहां से हटाया नही जा सका है।, जिसके चलते कहीं ना कहीं आवागमन व्यवस्था पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित नपा के जल वितरण केन्द्र या यूं कहें कि पानी की टंकी परिसर में वृक्ष गिर गया है। जिसका अधिकांश हिस्सा ठीक साइड में स्थित सड़क के ऊपर अटका हुआ है। स्थिति यह है कि तेज हवा-आंधी दौरान टूटे वृक्ष के कारण किसी अप्रिय हादसे का डर बना हुआ है। इतना ही नही, नपा की जिस बाउंड्रीवाल पर वृक्ष अटका हुआ है, उसके क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका जताई जा रही है। बता दें कि विगत दिनों हुई तेज बारिश दौरान हालात पटरी से उतर गये थे। हरे-भरे वृक्षों को नुकसान पहुंचने के साथ ही विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। हालांकि संबंधित नगर पालिका तथा विद्युत वितरण कंपनी ने तत्परता दिखाते हुए सुधार एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। बावजूद शहर में कई जगहों पर अब भी अव्यवस्था दिखाई दे रही है। जिसे देखकर लोग कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!