पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त करने का मिलेगा अवसर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को जापन में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना प्रारम्भ की गई है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केएल उरिया ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग की 120 युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल्स पर रोजगार के लिए इंटर्न के रूप में 3 से 5 वर्षों के लिए जापान भेजा जाएगा। उन्होने बताया कि केयर वर्कर जॉब रोल के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नर्सिंग अथवा एएनएम अथवा जीएनएम उत्तीर्ण की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है। अब किसी भी संकाय से स्नातक उत्तीर्ण युवतियां केयर वर्कर जॉब रोल के लिए पात्र होंगे।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!