Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

506 लोगों ने मॉकपोल कर ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया जानी

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ किए गए हंै। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर तथा विधानसभा टिमरनी में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ईवीएम व वीवीपेट प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए गए है। इन प्रशिक्षण केन्द्रों में सोमवार तक कुल 506 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर मॉकपोल किया, जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्रशिक्षण व प्रदर्शन केंद्र में कुल 374 लोगों तथा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय टिमरनी में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र में कुल 132 लोगों द्वारा मॉकपोल कर ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

97 Views
97 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply