सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें : कलेक्टर  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर अधिकारियों के ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन अभी से कर लें। साथ ही उन मतदान केन्द्रों के बीएलओ से भी सम्पर्क में रहें। मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार शौचालय, रैम्प, पेयजल, बिजली कनेक्शन, आने व जाने के लिए दो अलग-अलग दरवाजे जैसी न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं हैं कि नहीं यह भी सेक्टर अधिकारी देखें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री गर्ग ने रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी व हरदा को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर अधिकारियों की मीटिंग आयोजित कर लें। सभी सेक्टर अधिकारी उनके लिए तैयार हैण्ड बुक का अच्छी तरह अध्ययन करें। रिजर्व में नियुक्त सेक्टर अधिकारी भी प्रत्येक मीटिंग व प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा हेण्ड बुक निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर उसका अच्छी तरह अध्ययन करें क्योंकि कभी भी किसी भी रिजर्व सेक्टर अधिकारी की आवश्यकता अनुसार ड्यूटी लगाई जा सकती है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि इस बार के चुनाव में निर्वाचन आयोग के नए निर्देश अनुसार दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए पोस्टल बेलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाना है। सेक्टर अधिकारी आयोग के इन प्रावधानो का पालन कराएं। उन्होने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों तक आने जाने के लिए पहुंच मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

75 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!