जयस कार्यकारिणी का गठन, विजय देवड़ा एवं प्रदीप चौहान को सौंपी मुख्य जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जिले की सतवास तहसील में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन कार्यकारिणी का गठन संरक्षक मंडल और जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह बछानिया, संरक्षक रणजीत सिंह भिलाला, अनीता अलावा सहित अन्य जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में जवाबदारी सौंपी गई। जिसमें संरक्षक मिट्ठू जमरे, अध्यक्ष प्रदीप चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष विजय देवड़ा, कोषाध्यक्ष दिलीप देवड़ा, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र भुसारिया, राजा भुसारिया, दीपक पटेल (मुवेल), रूपसिंह डावर, महासचिव कालु डावर, सचिव श्रवण बछानिया, मीडिया प्रभारी पवन मौर्य, महेश भुसारिया, सदस्य दीपक चौहान, तुलसीराम मरकाम को बनाया गया। जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह बछानिया ने कहा कि जयस संगठन सामाजिक संगठन है।

जिसकी पहचान जनहित के कामों को करने से है। जयस संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। साथ ही हर गांव में जयस कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोडक़र जिले में एक मजबूत मंच तैयार करना है। जहां जातिवाद और पार्टी वाद से उपर उठकर सभी को आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर काम करना होगा। और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आखऱी पंक्ति के परिवारों को जोडऩे में सहयोग करें। जयस संगठन कार्यकारिणी का विस्तार तहसील बागली, उदयनगर, सतवास में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आगामी तहसील कन्नौद और खातेगांव में गठन किया जायेगा।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!