मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व विधायक आष्टा स्व. श्री गुणवान को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में आष्टा के पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री गुणवान के परिवार के सदस्यों के साथ पौध-रोपण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री गुणवान अत्यंत सहज, सरल और मृदुभाषी थे। उनका संपूर्ण जीवन गरीबों और असमर्थों की सेवा में व्यतीत हुआ। उनकी स्मृति में लगाया गया यह पौधा धीरे-धीरे एक दिन वृक्ष बनकर उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बना देगा। वे अपने विचारों और पुण्‍य कार्यों के माध्‍यम से सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!