Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कलेक्टर परिसर में वरिष्ठजनों ने किया वृक्षारोपण

1 min read

देवास- वरिष्ठ नागरिक संस्था एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा हरियाली महोत्सव अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष ओपी पाराशन एवं एसोसिएशन अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने बताया कि भोपाल रोड स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पारस, पीपल, नीम सहित अन्य छायादार प्रजातियों के लगभग 25 पौधो का रोपण कलेक्टर ऋषव गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित एडीएम महेन्द्र सिंह कवचे के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक डॉ. एमव्ही भाले, उपाध्यक्ष हिमांशु ढाली, श्रवण कानूनगो, बीडी चावड़ा, अरविंद पाण्डे, एसके शाह, बाबूलाल मालवीय, के.सी. नागर, सत्यनारायण वर्मा, बुद्धसेन पटेल, शब्बीर हुसैन, राधा लक्ष्मी अय्यर, रश्मि पाण्डेकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे। अंत में आए हुए सभी साथियों का आभार श्रवण कुमार कानूनगो ने माना।

70 Views

Leave a Reply