26 जून से प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुवात
खातेगांव। श्री पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भव्य संगीतमय भागवत महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन 26 जुलाई से 1 अगस्त तक खातेगांव नगर के इंद्रप्रस्थ गार्डन में प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 4:00 तक आयोजित किया होगी। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन कथावाचक पंडित राजेश व्यास के तिवाडिया वाले के मुखारविंद से होगा। आयोजन समिति के आप हम सब श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई बुधवार समय प्रातः 10 बजे से नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर चौक से भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 1 अगस्त को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा।
208 Views

