Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कावड़ यात्रा 24 जुलाई को, क्षिप्रा से जल भरकर जुनेश्वर महादेव का होगा अभिषेक

1 min read

देवास- सावन माह में पुण्य सलीला माँ क्षिप्रा के पवित्र जल को कावड़ में भरकर जुनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से निकाले जाने वाली कावड़ यात्रा 24 जुलाई को निकलेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि मेढक़ी चक स्थित जुनेश्वर महादेव मंदिर में 24 जुलाई सोमवार को सुबह 8 बजे महाआरती कर श्रद्धालु क्षिप्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।

पावन सलीला माँ क्षिप्रा की आरती कर पवित्र जल को कावड़ में भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। जो एबी रोड होते हुए मेढक़ीचक के मयूर पार्क में पुन: आकर जनेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आरती की जाएगी। तत्पश्चात कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तो को भोजन प्रसादी कराई जाएगी। कावड़ यात्रा में मेढक़ी चक, मुखर्जी नगर, उपाध्याय नगर, राजाराम नगर, रूपाखेड़ी, चंदाना छाया, नंदानगर, चाणक्यपुरी, सीताराम नगर, त्रिलोक नगर सहित अनेक स्थान से शिवभक्त कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। जुनेश्वर भक्त मंडल के सदस्यो ने निकलने वाली भव्य कावड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील समस्त शिवभक्त से की है।

80 Views

Leave a Reply