Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

नागदा की जनता से मुख्यमंत्री श्री चौहान को मिला अपार स्नेह

2 min read
Text Size:

रोड शो में मुख्यमंत्री का जगह-जगह किया गया अभूतपूर्व स्वागत

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोड शो के दौरान शासकीय स्कूल को दान देने वाली पांचाल समाज की श्रीमती कमला देवी को आश्वस्त किया कि शासकीय स्कूल का नाम कमला देवी के नाम पर रखा जाएगा, जिससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकें। नागदा में रोड शो के दौरान अपार जन समुदाय सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर “लाड़ली लक्ष्मी के मामा” और “लाड़ली बहनों के भाई” के नारे लगा रहा था। रोड शो में जनता में भारी उत्साह देखा गया। सभी नागरिक मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिये आतुर थे।

शहर में 200 से अधिक संस्थाओं ने रोड शो के मार्ग पर स्वागत मंच और स्वागत द्वार लगाये गये थे। इन मंचों पर मुख्यमंत्री का स्वागत फूल वर्षा से कर रहे थे। मुख्यमंत्री भी नागरिकों का अभिवादन करते हुए रोड शो में चल रहे थे। मुख्यमंत्री का रोड शो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सभा स्थल तक पहुँचा।

रोड शो में वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत और अन्य जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में जन-समुदाय शामिल हुआ।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply