Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

मृतक अंशुल के परिवार को आर्थिक सहायता एवं बहन को शासकीय नौकरी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

देवास- उत्तराखंड हादसे में मृत हुए अंशुल मंडलोई के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर  गुजराती रामी माली समाज एवं संस्था युवा देवास दर्शन के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम एवं विधायक गायत्रीराजे पवार के निवास जाकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही शौक संवेदना व्यक्त करने अंशुल के घर पहुंचे सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि  की रात को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसे में अंशुल पिता अरुण मंडलोई निवासी लाला लाजपत राय व उसके साथी योगेन्द्र सोलंकी निवासी क्षिप्रा की मौत हो गई थी। अंशुल एक युवा समाजसेवी था और हमारी संस्था युवा देवास दर्शन के माध्यम से रक्तदान के लिए तत्पर रहता था। वर्तमान में अंशुल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। अंशुल परिवार का एकमात्र बेटा था तथा उस पर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसके चले जाने से आज परिवार के सामने लालन-पालन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

इतने बड़े हादसे के बाद अंशुल के परिवार की सहायता के नाम पर मात्र 1 लाख रुपये देवास कलेक्टर के माध्यम से रेडक्रास सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। वह 1 लाख रूपए भी अंशुल के मृत शरीर को उत्तराखण्ड से देवास लाने में खर्च हो गए। इसके अलावा अंशुल के परिवार को किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं है। संस्था एवं समाजजनों ने मांग की है कि अंशुल के परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए राज्य व केंद्र सरकार के माध्यम से अंशुल के परिवार को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाकर परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन अदिति है, जो बीसीए उत्तीर्ण कर चुकी है एवं पीएससी की तैयारी कर रही है। छोटी बहन को शासकीय नौकरी दिलाई जाए। जिससे वो अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं संस्था सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

398 Views
What do you think?

Leave a Reply