नर्मदा सिंचाई जल की मांग को लेकर किसान जागृति पदयात्रा का दूसरा दिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खातेगांव : नर्मदा सिंचाई जल की मांग खातेगांव विधानसभा में लगातार उठ रही है। इस क्षेत्र में खातेगांव तहसील एवं कन्नौद तहसील के कुल 90 गाँव सिंचाई जल से वंचित हैं. इन गाँव में भी सिंचाई जल दिए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किसान जागृति पद यात्रा दूसरे दिन उमरिया से पीपलकोटा पहुँची.

     यात्रा संयोजक युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजवीर कुड़िया ने बताया की मेलसगोदा, अजनास, कँवलासा, धायली और पीपलकोंटा मे नुक्कड़ सभाओ मे किसानों और युवाओं को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने सरकार की निष्क्रियता और क्षेत्र की अनदेखी को उजागर किया साथ ही किसान हित मे हर स्तर पर लड़ाई लड़ने की बात कही, चौधरी ने कांग्रेस के पांच वचन बताते हुए कहा की सिंचाई जल की मांग किसान की महती आवश्यकता है हमने इस मांग के लिए देवास मे रेल रोको आंदोलन किया, कन्नौद मे भूख हड़ताल की अब किसान जागृति पद यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के किसानो को उनके अधिकार की लड़ाई के लिए आगे आ रहें हैं, क्षेत्र के विधायक को भले ही अपने किसानो की परवाह नहीं है लेकिन हम इसे अपने जीवन का ध्येय मानकर लड़ाई लड़ रहें हैं. पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने कर्ज में डूब रहे प्रदेश और मुख्यमंत्री की लगातार घोषणाओं पर तीखा तंज किया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ ओम पटेल, खातेगाव नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव व किसान साथियों को कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, प्रदेश युवा कॉंग्रेस महामंत्री अकरम खान ने भी सम्बोधित किया. यात्रा मे शामिल किसानो एवं युवाओं का अभिवादन व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अकबर मेकेनिक ने माना.

   इस अवसर पर अजनास नगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद जायसवाल, जिला कांग्रेस के महामंत्री विनोद चावड़ा, ईश्वर बागले,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहन पटेल बिलोडा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेराम धनवारे, दीपक योगी, जीतेन्द्र योगी, अर्जुन मीणा, रवि परमार, भगवत पंवार, जगदीश गोरसिया, नारायण ग़रीड महेश पटेल,विनोद गोरसिया, राजू दुबे,बलराम गुर्जर, अंकित कलम, मुकेश विश्नोई, राजू गुर्जर, दीपक डाबी,रामनिवास बैरागी, पप्पू पटेल, मनोज पटेल अमोडा, घुदन पटेल, महबूब भाई, छगन टेलर, जगदीश डाबी, प्रकाश सेठी, इस्माइल खान, मोटू, , दिनेश सिरोही, ब्रजेश भींचर, राजेश भींचर, छीतर छाबा, पवन सिरोही, अरमान, इमरान, जावेद, आरिफ, अभिषेक बैरागी, पारस जैन, अमन जैन, कय्यूम खान, अनिल देडु मनोज गोदारा हरी दादा कमलेश कालीराणा मुकेश माचरा रमेश भिचर दिनेश जाखड मोहन ग़ोरसिया सुनील वर्मा संतोष सरपंच पीपलकोटा बिजेश डोयरे आदि शामिल हुये।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!