Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो – मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री ने चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की

उल्लेखनीय है कि चीता परियोजना का क्रियान्वयन केन्द्र सरकार द्वारा गठित चीता टास्क फोर्स के निर्णयों के अनुसार किया जाता है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से 8 और दक्षिण अफ्रीका से 12 इस प्रकार कुल 20 चीते लाए गए। वर्तमान में 10 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं तथा 5 चीतों को बाड़ों में रखा गया है। सभी चीतों की 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। भारतीय वन्य जीवन संस्थान, देहरादून का एक शोध दल पूर्णकालिक रूप से परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पालपुर में मौजूद है।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply