ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसो. मप्र के चुनाव सम्पन्न, जैन प्रदेशाध्यक्ष बने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र का वार्षिक महासम्मेलन साधारण सभा विगत दिनों सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से आए पदाधिकारियों ने 18 जुलाई 2023 तक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आम सहमति बनाई। साथ ही 5 सदस्यों की एक निर्वाचन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें वारासिवनी से संजय अग्रवाल, बरेली से सुनील सोनी, देवास से श्री चौधरी, सनावद से आशीष चौधरी एवं शाजापुर से हुकुम सोनी को निर्वाचन कमेटी का कार्यभार सौंपा गया। हरदा के कृष्ण मुरारी अग्रवाल द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया एवं हाटपिपलिया से महेश कुलथीया द्वारा समर्थन दिया गया। सभी की ऑनलाइन स्वीकृति के पश्चात निर्वाचन समिति ने देवास निवासी संजय जैन (जैन ज्वलेर्स) को ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया। इसी प्रकार सचिव संतोष सराफ खंडवा एवं कोषाध्यक्ष सौरभ सराफ बुरहानपुर को निर्विरोध घोषित किया गया। महासम्मेलन के 30 दिनों तक इस प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। अध्यक्ष संजय जैन का कार्यकाल 5 वर्ष का रहेगा। एसो. के नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर कृष्णमुरारी अग्रवाल हरदा, पराग अग्रवाल धार, दिलीप चौधरी देवास, ऋषि सोनी देवास, सुनील शर्मा धार, मुकेश सोनी धार, गज्जू भाई अंजड़, भय्यु पाटीदार धामनोद, राजेश सोनी विदिशा, संजय सोनी हरदा, महेश कुलथिया हाटपीपल्या, गणेश सोनी आष्टा, राजेश सराफ शाजापुर, उषब  गोठी बैतुल, कन्हैयालाल महाजन खरगोन, अरविंद गुप्ता बड़वानी, घनश्याम सोनी भैरूंदा, श्यामसुंदर सोनी पीपरिया, शिवनारायण सोनी उज्जैन, संजय अग्रवाल, नरेन्द्र सोनी आटनेर सहित प्रदेश के समस्त जिलो व्यापारियों ने बधाई दी।

ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन का मुझे विश्वास के साथ प्रदेश के व्यापारियों ने अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा है और मैं उनके विश्वास की कसौटी पर खरा उतरकर तन-मन-धन से प्रयास करूंगा। संस्था की मान मर्यादा और उसके विकास हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करूंगा। शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एवं देवास में साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा।
संजय जैन, प्रदेशाध्यक्ष

प्रदेश के समस्त व्यापारियों द्वारा मुझे फिर से सचिव पद हेतु कार्यभार सौंपा गया है। मैं अपनी तरफ से उन्हें आश्वस्त करता हूं की आगामी कार्यकाल बहुत ही नीव का पत्थर साबित होगा। प्रदेश के व्यापारियों को आने वाली समस्या धारा 411 एवं 412 अनुसूचित क्षेत्र के व्यापारियों को साहूकारी के लिए जो लाइसेंस प्राप्त नहीं होने आदि समस्याओ को शीघ्र दूर करने का प्रयास करूंगा।
संतोष सराफ, सचिव

मुझे कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया है। मेरी पहली प्राथमिकता संस्था के फंड में किस तरह से वृद्धि की जाए। उन विचारों को सम्मानित करते हुए पूर्व के बकाया राशियों को संस्था के खाते में लाना एवं संस्था के कार्यप्रणाली में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करूंगा।
सौरभ सराफ, कोषाध्यक्ष

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

error: Content is protected !!