मंत्री श्री सारंग से मुलाकात के बाद नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल खत्म

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मुलाकात के बाद 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे नर्सिंग ऑफिसरों ने रविवार को हड़ताल खत्म कर दी है। मंत्री श्री सारंग से उनके निवास पर नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

इन मांगों पर बनी सहमति

मंत्री श्री सारंग ने हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि राज्य वेतन आयोग से सम्बंधित मांगों को लेकर अनुशंसा की जाएगी। वहीं नियम परिवर्तन से सम्बंधित मांगों के संबंध में उच्च स्तरीय समिति गठित की जायेगी।

काम पर लौटेंगे नर्सिंग ऑफिसर

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार जाट ने कहा कि मंत्री श्री सारंग से चर्चा के दौरान एसोसिएशन की विभिन्न मांगों पर सहमति बन गई है। राज्य वेतन आयोग से दो ग्रेड पे एवं नर्सिंग स्टाफ के रात्रि कालीन आकस्मिक भत्ते सहित वित्त विभाग से सम्बंधित चर्चा की जायेगी। मंत्री श्री सारंग से मुलाकात के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। अब हड़ताल को खत्म कर दिया गया है और सभी नर्स काम पर लौट रही हैं।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

error: Content is protected !!