पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की भाजपा कार्यालय पर मनाई जयंती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा एवं 1 बार राजयसभा संसद रहे, राजनीति के संत  कैलाश जोशी की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने पूरे राजनेतिक जीवनकाल मे उन पर कभी कोई दाग नही लगा। जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यो मे से एक रहे स्व  जोशी को ईमानदारी एवं स्वच्छ राजनीति के लिए जाना जाता है। वे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए पूज्यनिय है।

मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया की  भाजपा कार्यालय पर श्री जोशी के जन्मजयंती अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे 2 मिनट का मौन रख कर  याद किया गया। इस अवसर पर देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, पार्षद अजय तोमर, जिला कोशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पंकाजी घारू, भाजपा पार्षद ऋतु सावनेर, विकास जाट, ईश्वर परासिया, बंटी मंगरोलिया, देवेंद्र नवगोत्री, मनोज डोडिया, प्रेमलता जी, श्रेया डोगरा, सत्यम चौहान, यश बेदी, रोहित शर्मा सहित पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयेश पडिय़ार ने किया, आभार जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने माना।

170 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!