बड़वाह विधानसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद श्री पाटिल

 खंडवा- संसदीय क्षेत्र खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल महेश्वर पहुंचे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश भर में जिला एवं विधानसभा के संचालन समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।  महेश्वर में आयोजित बड़वाह विधानसभा के संचालन समिति की बैठक में सांसद श्री पाटिल उपस्थित हुए।

बैठक में श्री पाटिल ने चुनाव की रणनीति से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अनुरोध किया। सुनील जैन ने बताया कि महेश्वर में खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल  ने  जलकोठी स्थित भगवान दत्तात्रेय एवं चोलीवाले श्री गणेश जी के मंदिर पहुंच दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए कामना की।

96 Views

Leave a Reply