Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

म.प्र. गुरव समाज के प्रथम प्रादेशिक संगठन का गठन

1 min read

 

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज मध्यप्रदेश द्वारा विगत कई वर्षों से प्रदेश स्तरीय संगठन की मांग समाजजनों के द्वारा की जा रही थी। समाजजनों के सुझाव और मांगो को देखते हुए सयुंक्त गुरव समाज पंचायतों की बैठक समाज के प्रथम अध्यक्ष के चुनाव हेतु सनावद में इंदौर रोड स्थित मां नर्मदा के पावन तट पर उच्छिष्ट गणपति मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें 4 प्रत्याशियो में से हरदा जिले के रहने वाले बलराम काले को समाज का प्रथम अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री काले ने बताया कि यह प्रथम नवीन संगठन समाज के सर्वागीण विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवाओं के रोजगार साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा। श्री काले के अध्यक्ष बनने पर सभी समाजबंधुओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

208 Views

Leave a Reply