Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने वल्नरेबिलिटी मेपिंग कार्यों की समीक्षा की

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने रहटगांव के पालीवाल विद्यालय में पटवारियों एवं कोटवारों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने पटवारियों व कोटवारों से चर्चा कर एक एक मतदान केंद्र की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले के साथ-साथ एसडीओपी टिमरनी, थाना प्रभारी रहटगांव, तहसीलदार व नायब तहसीलदार रहटगांव भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने पिछले चुनाव में मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी इस दौरान पटवारी व कोटवारों से चर्चा कर ली। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग चाहता है कि विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता अपनी पसन्द के प्रत्याशी के पक्ष में बिना किसी दबाव या लालच के मतदान कर सकें। पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने बैठक में कहा कि वल्नरेबल मतदान केन्द्रों पर मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि इन केन्द्रों के मतदाता स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सके।

136 Views

Leave a Reply