वृद्धआश्रम में वृद्धजनों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विद्यार्थियों में सेवा भाव जागृत करने के उद्देश्य से संस्कार विद्यापीठ हरदा में संस्कार एकलव्य हॉस्टल के छात्र छात्राओं ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं ने वृद्धजनों को स्वल्पाहार करवाया एवं उन्हें सम्मान स्वरूप वस्त्र भेंट किए। वृद्धाश्रम परिसर में विद्यार्थियों ने फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण भी किया। वृद्धजनों ने भी बच्चों के साथ ज्ञानवर्धक बातें साझा की। इस अवसर पर शाला प्रबंधन के नवनीत पटेल, प्राचार्य एसपी भदौरिया, एडमिनिस्ट्रेटर जयंती चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!