Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पूर्व विधायक ने अमरनाथ यात्रियों का किया सम्मान

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। भगवान शिव की पावन अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक डॉ.दोगने ने यात्रा पर जा रहे सैकड़ों यात्रियों का सम्मान किया व यात्रियों के साथ रेवले स्टेशन गए व झेलम ट्रेन में सभी को बैठाकर उन्हें विदा किया एवं उनके कुशलता पूर्वक जाने व लौटने एवं क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की मंगल कामना की। श्री दोगने ने कहा कि यह यात्रा भगवान शिव की पावन यात्रा है, भगवान शिव ही इस विश्व के रचयिता, संचालक व संहारकर्ता हैं। हम सभी को भी जीवन में एक बार अमरनाथ अवश्य जाना चाहिए।

96 Views

Leave a Reply