पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भोले का श्रृंगार

अनोखा तीर, हरदा। आज सावन माह के प्रथम सोमवार स्थानीय मंडी प्रांगण स्थित श्री पंचपिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का सौम्य स्वरूप में श्रृंगार किया गया। नगर के कलाकार जयकृष्ण चांडक द्वारा इस मंदिर में विगत उन्नीस सालों में सतत 83वां श्रृंगार है। इसे तैयार करने में करीब छ: घंटे लगे। श्री चांडक ने बताया कि इस श्रृंगार में मिट्टी, रंग, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया गया। इस कार्य में उन्हें रोहित सोनी का सहयोग प्राप्त हुआ।

466 Views

Leave a Reply