Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष बने संजय, युवा अध्यक्ष आयुष

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। गत दिवस सांगठनिक कार्यवश हरदा प्रवास पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह चौहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यानंद कीर का आगमन हुआ। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर सभी सदस्यों के बीच हिंदू महासभा के कुछ पदों पर पदस्थापना की गई। इसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल मंगल ज्वेलर्स, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष आयुष यादव को बनाया गया। वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा गौ-रक्षा के जिलाध्यक्ष कपिल बागड़ी की नियुक्ति की गई। इस नियुक्ति पर हिंदू महासभा के सदस्यों ने बधाइयां दी। बैठक में हिंदुत्व के मुद्दों पर चर्चा कर हिंदू महासभा ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव लड़ने की घोषणा की।

135 Views

Leave a Reply