Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पार्किंग फेसलिटी न होने से चोरी, डैमेज होने का खतरा

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय शासकीय विवेकानंद कालेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पडता है। सोमवार को इस समस्या का निराकरण करने हेतु कालेज के विद्यार्थियों ने प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में पार्किंग सुविधा का अभाव होने से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिसर में पार्किंग स्थल न होने से हमें अपने वाहन बाहर सड़क किनारे खड़े करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वाहन कज के चोरी जाने और इसके डैमेज होने का खतरा बना रहता है। विद्यार्थियों ने कहा कि शीघ्र ही कालेज कैंपस में वाहन पार्किंग फेसलिटी मुहैया कराई जाए। अथवा वाहन चोरी जाने या डैमेज होने का बीमा दिया जाए। यह ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर कालेज के छात्र मुजाहिदीन अली, श्याम लाल, शाहरुख खान, योगेश और कुलदीप आदि छात्र उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि शासकीय महाविद्यालय के ठीक सामने जिस रोड किनारे छात्र-छात्राएं अपना वाहन खड़ा करते हैं, वह अत्यंत व्यस्त मार्ग है। इससे पूरे दिन छोटे-बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे व्यस्त मार्ग के किनारे वाहनों की पार्किंग होने से मैन रोड का यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में किसी दुर्घटना का शिकार होकर विद्यार्थियों के वाहन डैमेज होने या चोरी जाने का भी खतरा होता है।

96 Views

Leave a Reply