Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

भारत विकास परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत विकास परिषद शाखा हरदा द्वारा अपना स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शाखा सदस्यों द्वारा नया सवेरा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के स्कूल में जाकर बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया एवं उनके साथ बैठकर स्वल्पाहार किया गया। बच्चों को जीवन में कभी भी मायूस ना होने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संपादक प्रहलाद शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुवंदन के तहत शिक्षिका श्रीमती कविता जोशी तथा शिक्षक अवधेश प्रतापसिंह चौहान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गिरीश सिंहल, सचिव राजनारायण मौर्य, कोषाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, संरक्षक डॉ.वीरेंद्र अग्रवाल, महिला प्रमुख श्रीमती विनीता मौर्य, नया सवेरा स्कूल संचालक विवेक त्रिपाठी, देवेंद्र दुआ, राधा मोहन अग्रवाल, डॉ रविंद्र भागवत, अजीत नायक, महेश सादानी, संदीप केकरे, प्रवीण अग्रवाल, प्रकाश टांक, शुभम सोमानी, सचिन उपाध्याय, ललित पटेल, राजीव जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

135 Views

Leave a Reply