अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य बीच प्रमाणीकरण संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में संयुक्त रुप से बीज उत्पादक समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीज प्रमाणीकरण अधिकारी महमदपुर संभाग पवन सिंह पवार एवं हरदा से आरबीएस चौधरी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान डॉ एसके तिवारी एवं पुष्पा झारिया द्वारा बीज उत्पादन तकनीक के संबंध में समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया।







