अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 118.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 1.8 मि.मी., टिमरनी में 0 मि.मी., खिरकिया में 6.2 मि.मी. व रहटगांव में 0 मि.ली. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 167.1 मि.मी., टिमरनी में 187.6 मि.मी., खिरकिया में 101.3 मि.मी. व रहटगांव में 17.7 मि.ली. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 8 जुलाई तक 382.1 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 8 जुलाई तक हरदा तहसील में 449 मि.मी., टिमरनी में 468.2 मि.मी., खिरकिया में 229.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
Views Today: 2
Total Views: 58