Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

युवक ने शराब पीकर खाई सल्फास, मौत

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भागपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक अशोक काजले के छोटे भाई अनिल काजले ने बताया कि उन्हें अस्पताल से भाई के सल्फॉस खाने के बाद भर्ती होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे यहां आए है। उन्होंने बताया कि भाई किसी काम से हरदा आया हुआ था। इस दौरान उसने शराब पीकर सल्फॉस खा ली। जब उसे घबराहट होने लगी तो वह खुद चलकर अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अस्पताल में मौजूद लोगों से भर्ती कराने को कहा। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। जहां शुक्रवार रात १२ बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि मृतक अशोक के दो लड़के एवं एक लड़की है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि उसने किस कारण से खुदकुशी कर अपनी जान दी है।

 

247 Views

Leave a Reply