Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

10 लाख उधार लेकर युवक सपरिवार घर से लापता

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। गोलापुरा में रहने वाले श्याम पाराशर ने सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपकर एक युवक द्वारा उससे उधार लिए गए 10 लाख रुपए लेकर फरार होने की बात कही है। श्याम पाराशर ने अपने आवेदन में बताया कि उसने पारीवारिक संबंध होने के कारण रोहन पिता राजेश अग्रवाल को 10 लाख की राशि नगद एवं चैक के माध्यम से प्रदाय की थी। किंतु उक्त व्यक्ति ने यह राशि नहीं लौटाई और जब वह २७ जून को उसके निवास पर राशि वापस मांगने गया तो, पता चला कि रोहन अपने परिवार सहित सारा सामान लेकर हरदा से भाग गया है। श्री पाराशर ने थाना प्रभारी से उक्त व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर 10 लाख की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

131 Views

Leave a Reply