Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नपा के सभी सीसीटीव्ही कैमरों का संचालन पुलिस प्रशासन को सौंपे : अमर रोचलानी

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा पूर्व में हरदा नगर के मुख्य चौक-चैराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीव्ही कैमरे लगाए गए थे, उन सभी कैमरों के संचालन का सम्पूर्ण भार जिला पुलिस प्रशासन को सौंपे जाने हेतु नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। रोचलानी ने बताया कि नपा द्वारा कैमरें तो लगाए गए किन्तु उनका संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। ये कैमरे पूर्व में तो कुछ समय तक नियमित संचालित होते रहे, किन्तु कुछ समय पश्चात से ही कुछ चालू तो कुछ कैमरे आज तक बन्द पड़े हैं। यहां तक कि इन कैमरों की रिकॉर्डिंग भी नगर पालिका में बने कक्ष में नहीं हो पा रही है। पूरा सिस्टम बन्द पड़ा है। कक्ष में कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता है, इन कैमरों का नगर पालिका द्वारा संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। विगत 5 माह से उक्त सभी कैमरें पूर्ण रूप से बन्द पड़े हैं। हमारे द्वारा निवेदन करने पर नप सीएमओ द्वारा विगत 4-5 माह से आश्वासन दिया जा रहा है। श्री रोचलानी ने बताया कि वर्तमान में शहर में दिन-दहाड़े चोरी एवं डकैत की घटनाएं बढ़ती जा रही है, कोई दुकानों के सामने से लोहे की सीढ़ियां, जाली चुरा रहे हैं तो कोई रोड पर चलती महिलाओं के गहने छीन रहे हैं, उसके बावजूद भी इन कैमरों की सहायता से चोरों का पता नहीं लगा पा रहे हैं, क्योंकि कैमरे तो बन्द पड़े हैं। इस बीच यदि कोई बड़ी घटनाएं घटती है तो उसकी जवाबदारी कौन लेगा? इससे स्पष्ट है कि उक्त कैमरों की जिम्मेदारी नगर पालिका नहीं निभा पा रही है। इसलिए इन सभी कैमरों के संचालन का सम्पूर्ण भार जिला पुलिस प्रशासन को सौंपा जाना चाहिए।

106 Views

Leave a Reply