Skip to content
Sunday, 8 November 2026
हरदा

पौधरोपण कर मनाया हरियाली महोत्सव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की राजधानी कॉलोनी में बुधवार को महिलाओं ने हरियाली महोत्सव मनाया। इस मौके पर सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई। पर्यावरण बचाने की शपथ ली। महिलाओं ने मिलकर कॉलोनी के पार्क में पीपल और बिल्वपत्र का पौधा रोपित किया। जिसकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी हंसा पंडित ने ली। इस मौके पर करणी सेना की जिलाध्यक्ष आशा राजपूत, अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा राठौर, मातृ शक्ति जिला संयोजक रेखा विशनोई, रेखा, स्वाती अनीता, मीना, ममता, वर्षा, सुनीता, उमा अंजना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply