Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही पर 137 आउटसोर्स मीटर वाचकों का वेतन कटा

2 min read
Text Size:

मीटर रीडरों पर निगरानी रखने एवं सख्त कार्यवाही के निर्देश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महा प्रबंधक मुरैना पी.के. शर्मा ने बताया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटर की फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने और गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर वाचकों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के परिपालन में कंपनी द्वारा मुरैना में 137 मीटर वाचकों का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि उपभोक्ताओं के परिसर पर एक्युरेसी (शुद्धता) के साथ मीटर वाचन होना चाहिए और मीटर रीडिंग के आधार पर ही उपभोक्ताओं को विद्युत देयक दिए जाएं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मीटर वाचकों के कार्य पर निष्ठा एप के द्वारा निगरानी रखी जाए और जो मीटर वाचक कर्तव्य पालन में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें सेवा से पृथक किया जाए। उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply