Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

अब 10 जुलाई से नर्सिंग अधिकारी हड़ताल पर

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल बाद अब सरकार की बेरुखी से नाराज स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग अधिकारी भी आंदोलन पर उतर आए हैं। इनके द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जहां 3 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इनके संगठन ने सात दिन के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर नर्सिंग अधिकारी दस जुलाई से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार नर्सिंग आफिसर, मेटून, सीनियर नर्सिंग आफिसर के ग्रेड पे बढ़ाए जाने, रात्रिकालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता में बढ़ोतरी करने, स्वशासी कर्मचारियों के भर्ती नियमों में संशोधन करने, नर्सिंग स्टूडेन्ट का स्टायपेंड बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के नर्सिंग अधिकारी सरकार के विरोध में उतर आए हैं। लम्बे समय से मांगों के पूरा नहीं होने के कारण नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन ने 3 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार आवेदन देने के बावजूद भी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए 3 जुलाई को कलेक्टर आफिस में ज्ञापन दिया जाएगा, वहीं 5 और 6 जुलाई को 1 घंटे ज्यादा काम कर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसके बावजूद यदि सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं आता है तो बैठक के बाद 8 जुलाई को जिलास्तर पर 1 घंटे का प्रदर्शन कर चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद 10 जुलाई से अधिकारी कामबंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply