Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

16 लाख की ठगी…

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के शातिर भाई-बहनों ने एक परिवार की बिटिया से सगाई कर उसके बाद 16 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत करने पर दोनों भाई-बहनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपियों द्वारा लगाई गई अग्रिम याचिका भी खारिज हो गई है। इस चर्चित ठगी के मामले को अंजाम देने वाले यह भाई-बहन बैतूल जिले के आमला के निवासी हैं। इस बहुचर्चित मामले में तरूण कुमार मालवी निवासी आमला ने मैरिज ब्यूरो के माध्यम से स्वयं की शादी का विज्ञापन दिया था। इसके बाद ब्यूरो के माध्यम से आए रिश्ते में सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े तरूण ने स्वयं को दांत का डॉक्टर के साथ में अपनी जाति भी ब्राम्हण बताते हुए बिहार प्रदेश के भागलपुर में रिश्ता किया। भागलपुर में राय परिवार की बेटी से रिश्ता जोड़ने के बाद बकायदा 8 जुलाई 2019 को सगाई भी की और इसके बाद शादी की तारीख फरवरी माह में करना तय हुआ था। लेकिन आरोपी ने बहाने बनाते हुए शादी की तारीखें आगे बढ़ाना शुरू कर दी और इसके बाद कोरोना आ गया।

16 लाख की ठगी को ऐसे दिया अंजाम

लड़की के पिता सेवानिवृत्त प्रोफेसर सियाराम राय निवासी भागलपुर ने आदमपुर थाना प्रभारी को जो आवेदन दिया था उस पर पुलिस ने धारा 406, 420 के तहत 3 फरवरी 2022 को आरोपी तरूण कुमार मालवी, अरूण कुमार मालवी एवं स्वीटी उर्फ आराधना मालवी निवासी आमला, जिला-बैतूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सियाराम राय ने बताया कि तरूण कुमार मालवी ने उन्हें फोन किया और बताया कि उसको रुपयों की जरूरत है, अगर नहीं मिले तो उसके 50 लाख रुपए डूब जाएंगे। इमोशनल रूप से सियाराम राय पर प्रेशर बनाया और उन्होंने अलग-अलग तारीखों में एक बार 10 लाख रुपए और दूसरी बार 6 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए। खाता सुषमा इंटरप्राईजेस के नाम था।

दो आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपियों में से दो आरोपियों की अग्रिम जमानत भागलपुर के जिला न्यायालय में लगाई गई थी जिसे 28 जून को खारिज कर दिया गया। उनका कहना है कि रुपए वापस मांगने के दौरान आरोपियों ने उनसे और उनके परिवार से फोन पर गाली-गलौज भी की। इसके अलावा जब उन्हें नोटिस भेजा गया तो नोटिस के जवाब में भी गलत जानकारी दी गई। उनकी बेटी मुम्बई से पीएचडी कर रही है और दिल्ली में भी उसने पढ़ाई की है। उनका आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने बताया कि स्वयं को दांत का डॉक्टर बताने वाले तरूण कुमार मालवी जिससे रिश्ता जुड़ा था उसके विषय में पता करने पर सामने आया है कि वह सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ा है।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply