रेड फ्लॉवर स्कूल नकवाड़ा : गांवों में शिक्षा की अलख जगाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्रामीण अंचलों में अब उत्तम शिक्षा हेतु नई पीढ़ी के बच्चों को कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। जिला मुख्यालय हरदा के करीबी ग्राम नकवाड़ा में हरियाणा रेड फ्लॉवर सोसायटी नकवाड़ा द्वारा संचालित स्कूल में बच्चों को हर उत्तम शिक्षा और सुविधा उपलब्ध है। यहां कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर शाला की प्रतिभाओं ने बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान पाकर शाला व अपने ग्रामों का नाम रोशन किया है। संस्था द्वारा गणित, विज्ञान, कॉमर्स कम्प्यूटर सहित, आर्ट के साथ एग्रीकल्चर विषय में उत्कृष्ट शिक्षा दी जाती है। विगत 22 वर्षों से यह शिक्षा संस्थान अपनी कामयाबी की ध्वजा फहराकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री से सम्मानित हुआ है। यहां मनसा, वाचा, कर्मणा की गौरवमयी परम्परा का निर्वाह कर संस्कारित शिक्षा की अमिट भावना जगाई है। गत वर्षों में संस्था के हायर सेकेंड्री स्कूल परीक्षा परिणाम में लगातार 100 प्रतिशत सफल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश शासन की शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा सम्मानित किया गया है।

स्कूल में 100 प्रतिशत सफलता

संस्था के संचालक एसएन शर्मा ने बताया कि शाला में नर्सरी से 12वीं तक हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाती है। यहां हिन्दी माध्यम नर्सरी, केजी 2, पहली से बारहवी तक वाणिज्य, कला एवं गणित विज्ञान संकाय में नेक्स्ट एजुकेशन कंपनी द्वारा टीच नेक्स्ट विधि से हिंदी-अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन कराने के साथ 10वीं 12वीं के सभी विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन दिया जाता है। यहां ऑडियो-वीडियो तकनीक और एनीमेशन चलचित्रों से प्रोजेक्टर पर अध्यापन होता है। यहां योग्य एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं खासतौर पर अंग्रेजी में मणिपुर और केरल के शिक्षकों द्वारा अध्यापन किया जाता है। आज इस संस्था का अपना सर्व-सुविधायुक्त भवन तथा विस्तृत खेल मैदान है। यहां इंटरनेट सुविधा सहित सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला एवं शांत पुस्तकालय है। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षण सामग्री, अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति से अध्यापन किया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के आवागमन हेतु न्यूनतम शुल्क पर अच्छी वाहन व्यवस्था उपलब्ध है। संस्था के संचालक एसएन शर्मा ने बताया कि आरटीई के तहत कक्षा केजी-1 में प्रवेश दिया जा रहा है।

संस्था की होनहार प्रतिभाएं

कक्षा 10वीं वर्ष 2022-23 में वैदिका नागर 90 प्रतिशत, अनामिका गुर्जर 86.6 प्रतिशत, श्रेया शिवने 83.4 प्रतिशत, अवनि शर्मा 82.4 प्रतिशत, वैशाली दुबले 82.2 प्रतिशत, कृतिका सेनन 80.4 प्रतिशत, पलक जयरा 79.2 प्रतिशत, अक्षिता तिवारी 79 प्रतिशत, गौतम धाकड़ 77 प्रतिशत, पूर्विका नागर 75.8 प्रतिशत, कुमकुम गुर्जर 72.8 प्रतिशत, विशाल मालवीय 73 प्रतिशत, मंदीप धाकड़ 72.4 प्रतिशत, नंदनी गौर 72 प्रतिशत, प्रियांशी राठोरे 72 प्रतिशत, गगन शर्मा 71 प्रतिशत, विजया सावलेकर नितेश धार्मिक 69.2 प्रतिशत, हर्षिता नागर 68.6 प्रतिशत, प्रिया झिल्ले 68 प्रतिशत, तनिशा राजपूत 67 प्रतिशत, तनिश धाकड़ 66 प्रतिशत, हीरालाल 65.2 प्रतिशत, त्रषि सोलंकी 75 प्रतिशत, वैष्णवी शर्मा 64.6 प्रतिशत, अनिता विलारे 64.4 प्रतिशत, अनुराग गौर 12.4 प्रतिशत, केशव राजपूत 62 प्रतिशत रहे हैं।

कामर्स संकाय

इसी प्रकार कामर्स संकाय में परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत एवं आर्ट संकाय 85 प्रतिशत रहा। इसमें रक्षा गुर्जर 73.6 प्रतिशत, चंदन विलारे 73.4 प्रतिशत, अनिशा खान 73.8 प्रतिशत, नेहा राजपूत 84 प्रतिशत, पायल चौरे 81.2 प्रतिशत, रानी पाटिल 79.4 प्रतिशत, शीतल शर्मा 70.6 प्रतिशत, मंयक पाटिल 67.2 प्रतिशत, स्नेहा गौर 77.8 प्रतिशत, सलोनी गौर 77.8 प्रतिशत, दीपिका 65.2 प्रतिशत, महक गुर्जर 76.5 प्रतिशत, प्रियंका मांगुल्ले 75.4 प्रतिशत, रिधिका करोड़ 74.6 प्रतिशत, वैष्णवी गौर 72.4 प्रतिशत, अलका राजपूत 68 प्रतिशत, युवराज नागर 64 प्रतिशत, विशाल राजपूत 65 प्रतिशत रहे।

विज्ञान संकाय

संस्था से विज्ञान संकाय में 12वीं परीक्षा में शालिनी मीणा 83.4 प्रतिशत, अक्षरा शर्मा 80.8 प्रतिशत ही।

गणित संकाय

वहीं गणित संकाय में 12 वीं की परीक्षा में मनीष मालवीय, सचिन पटावरे, आंचल धाकड़ 80.6 प्रतिशत, शाहिल भायरे, गौतम राठौर, यश विश्वास 72 प्रतिशत, ईश्वर मालाकार 71.2 प्रतिशत, मोहित कानवे 71 प्रतिशत, आर्यन नागर 70.6 प्रतिशत, नवीन धाकड़ 66.2 प्रतिशत, श्यामली पाल, शिवम रावत 70.2 प्रतिशत, अर्जुन धाकड़, आयुषी तिवारी अव्वल रहे हैं।

 

Views Today: 6

Total Views: 344

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!