Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

26 केन्द्र बनें, मूंग की खरीदी पकड़ेगी रफ्तार

2 min read
Text Size:

किसान और अफसरों के बीच मुलाकात….

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को कृषि उप संचालक एवं नोडल अधिकारी बीमा राशि वितरण से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधियों के मध्य विभिन्न बिन्दूओं पर चर्चा हुई। इस दौरान उप संचालक कृषि ज्ञक्र एमपीएस चन्द्रावत ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वर्तमान में जिले में 26 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। वहीं जिन केंद्रों पर पुराना मूंग रखा है, उन्हें एनओसी मिलते ही वहां भी खरीदी शुरू की जा सकेगी। साथ ही यह आश्वासन दिया कि दो दिन बाद यानि सोमवार से मूंग खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगी। इसके अलावा स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर यह कहा कि जल्द तकनीकी खामियां दुरूस्त होगी। भाकिसं के मीडिया प्रभारी राजनारायण गौर ने बताया कि इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने नोडल अधिकारी श्री सिटोके से भी चर्चा कर किसानों की जिज्ञासाओं को दूर करने का प्रयास किया। उन्हें बताया कि सहकारी संस्थाएं बीमा राशि का नगद भुगतान नही कर रही हैं। जिस पर उन्होंनें कहा कि जिन किसानों का 30 जून तक ऋण शो नहीं हो रहा है, उन्हें बीमा राशि का नगद भुगतान हो सकेगा। वहीं शेष ऋणी किसानों की बीमा राशि उनके ऋण में समायोजित करने की बात कही है। इस दौरान भाकिसं के नरेंद्र दोगने, शैतान सिंह राजपूत, विनोद पाटिल, विजय मलगाय, कैलाश जलावड़ा, बालक दास छापरे, आनंद पटेल, यशवंत सिंह, श्याम पाटिल, अरुण पटवारे मौजूद थे।

424 Views
What do you think?

Leave a Reply