Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सुरक्षा की पुख्ता पहल…. जल्द पूरी होगी बस स्टैंड पर पुलिस चौकी की मांग

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन ने अस्थाई चौकी के लिये जगह चिन्हित कर वहां टीनशेड का एक कक्ष भी रख दिया है। जिसके बाद से बस स्टैंड क्षेत्र के वातावरण में अपेक्षाकृत परिणामों की मानो शुरूआत हो गई है। इसका असर असमाजिक तत्वों को जगह बदलने को विवश करने लगा है। इसका मुख्य कारण पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड पर चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसी कड़ी में जल्द यहां जवानों को तैनात किए जाने की उम्मीद जागी है, ताकि यहां व्याप्त असुरक्षा के माहौल की चेन टूट सके। बस यात्री, दुकानदार तथा आसपास के रहवासियों को सुखद वातावरण की अनुभूति हो सके। बता दें कि इससे पहले बस स्टैंड तथा उसके आसपास आवारा तत्वों की आवाजाही के चलते यहां का माहौल खासकर रात के वक्त खराब रहता है। जबकि पूर्व में बस स्टैंड के प्रथम तल पर स्थापित के कारण लोग व्यापक सुरक्षा की अनुभूति कर चुके हैं। उन दिनों बस स्टैंड पर मानो सुरक्षा का घेरा बन गया। परंतु आगेे चलकर बल की कमी के चलते चौकी बंद हो गई थी। लेकिन, नवागत पुलिस कप्तान की संवेदनशीलता के चलते शहर के इस सार्वजनिक स्थल पर एक बार फिर ये व्यवस्था बहाल होने जा रही है। जिसको लेकर सिटी कोतवाली की तत्परता देखने को मिली है। इस व्यवस्था को मूर्तरूप लेता देख बस यात्रियों के अलावा स्थानीय दुकानदार व आमजन के बीच हर्ष देखने को मिला है। इस बारे में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अनिल राठौर ने बताया कि बस स्टैंड पर चौकी शिफ्ट कर दी है। फिलहाल कोतवाली का कुछ बल छीपावड़ प्रकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में संलग्न है। जल्द ही बस स्टैंड पर जवानों की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस बीच हर रोज सुबह 7 बजे और शाम के समय बस स्टैंड का राउंड जारी है। उन्होंनें कहा कि बल तैनाती के बाद वहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो जाएगा।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply