जपं के अकाउंटेट ने की 1 करोड़ की हेराफेरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। स्थानीय जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर द्वारा 1.09 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। जिसमें अकाउंटेंट ने स्वयं की पत्नी और रिश्तेदारों के खाते में सरकारी राशि डालकर उसका दुरुपयोग किया है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी राशि का गबन अकाउंटेंट ने एक साथ नहीं, पांच साल में धीरे-धीरे करके किया है। जो रुपए सरकारी योजनाएं के हैं। अकाउंटेंट की यह धोखाधड़ी उस समय पकड़ाई जब एक शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत सीईओ से रुपए से संबंधी शिकायत की। गबन का मामला उजागर होने के बाद सहायक लेखा अधिकारी को अप्रैल में ही जनपद से हटा दिया गया था। जांच में दोषी पाएं जाने के बाद अकाउंटेट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि आरोपी राकेश उपाध्याय जनपद पंचायत सिवनी मालवा में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। आरोपी राकेश ने पद पर रहने के दौरान सरकारी राशि का गबन कर अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवाई है। मामला उजागर होने पर जिला पंचायत द्वारा इसकी जांच की गई। जिसमें सहायक लेखा अधिकारी राकेश उपाध्याय दोषी पाया गया। जिला पंचायत के लेखा अधिकारी की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ 420 और 406 के तहत धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज किया गया है। जिपं सीईओ एसएस रावत ने बताया कि जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक लेखा अधिकारी राकेश उपाध्याय ने चेक में कांटछांट करके सरकारी राशि अपनी पत्नी, रिश्तेदार और खुद के खाते में डलवाई। करीब एक करोड 1 लाख रुपए का गबन किया गया। उजागर होने पर जांच में सहायक लेखा अधिकारी ने राशि निकालना स्वीकार किया। पूरे मामले में जनपद सीईओ से बात करनी चाही तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।

261 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!