Skip to content
Saturday, 10 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में दिये जायेंगे 35 हजार से अधिक नवीन पट्टे

2 min read
Text Size:

दीनदयाल रसोई में 10 जुलाई से मिलेगी 5 रूपये में थाली
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने दिये तैयारी के निर्देश

सिंगल क्लिक से 500 करोड़ रूपये हितग्राही के खाते में

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयनित हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। कायाकल्प अभियान में जिन नगरीय निकायों ने काम नहीं किया है, उनसे उन्हें आवंटित राशि वापस लें। उन्होंने कहा कि बरसात में डामरीकरण का कार्य नहीं किया जाये। इस दौरान केवल सीमेंट-कांक्रीट की सड़क ही बनाई जायें। श्री सिंह ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही और नवीन हाथठेला योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में रिक्त पदों में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और इंजीनियरों की पदस्थापना जल्द करें।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई नगरीय निकायों के गठन की घोषणा का त्वरित क्रियान्वयन करें। उन्होंने रिडेंसिफिकेशन योजना की भी समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव और आयुक्त नगर निगम भोपाल व्ही.के.एस. चौधरी उपस्थित थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply