भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल की बैठक में हुई नियुक्ति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जूनियर मंडल की बैठक अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मंडल कार्यालय पर  संपन्न हुई। बालोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। हमें तन मन से लगना है और जन-जन तक पहुंचकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना है। बैठक के दौरान विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुशंसा एवं जूनियर मंडल महामंत्री गणेश पटेल, सीनियर मंडल महामंत्री संतोष पंचोली, जूनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा की सहमति पर अशोक पारस को मण्डल मण्डल महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।

श्री पारस इसके पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष थे। उनकी कार्यप्रणाली से खुश होकर महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रितेश चौहान, कार्यालय मंत्री राकेश मालवीय, मीडिया प्रभारी सिद्धू लाल, बाबूलाल चौहान, देव शंकर दरबार, राजू भाई गोस्वामी, सुरेश पारस, अर्जुन सरसवान, मनीष नायर, अमजद अली, मंगल राव, सोनू भाऊ, रंजीत बलिया, जगदीश दांगी आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 174

Leave a Reply

error: Content is protected !!