Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कलेक्टर ने माता टेकरी पर पत्थर गिरने की घटना का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

1 min read

देवास- कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने माता टेकरी पर बीती रात हुई पत्थर गिरने की घटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, एसडीएम प्रदीप सोनी, नगर निगम आयुक्त  विशाल सिंह चौहान सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि बीती रात को टीम नुकसानी का जायजा लेने आई थी।

सुबह एक्सपर्ट और इंजीनियर की टीम आई है। माताजी की टेकरी पर आगे ऐसा ना हो इसके लिए क्या कर सकते है। डैमेज को कैसे कंट्रोल कर सकते है, इसका निरीक्षण किया जा रहा है। देवास में माताजी की टेकरी पर पौधारोपण किया जायेगा। माता टेकरी पर जालिया लगाने का कार्य किया जायेगा। रिटेनिंग वाल बनाई जायेगी। एक्सपर्ट टीम को बुलाकर सर्वे किया जायेगा। माता टेकरी पर पत्थर फिर ना गिरे इसलिए जगह चिन्हित कर रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा।

84 Views

Leave a Reply