ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। देवास उज्जैन रेलवे ट्रेक पर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की शिनाख्त करणसिंह पिता बापूलाल परमार (50) निवासी सडक़ पिपल्या हालमुकाम सीताराम नगर देवास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवास उज्जैन रेलवे ब्रिज के समीप एक व्यक्ति का शव एक ट्रक ड्राइवर ने देखा उसने सूचना देवास स्टेशन मास्टर को दी, उसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संभवत: रात में करण सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। सुबह मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, उसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक का पीएम किया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से मृतक देवास में रहकर एक कंपनी में प्रायवेट जॉब करते है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

138 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!