Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को जिला चिकित्सालय स्टॉफ एवं स्थानीय नागरिकों को एसडीआरएफ प्रभारी सुश्री रक्षा राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान टीम ने अग्नि घटनाओं से बचने के उपाय, सावधानी, फायर एस्टिग्यूंसर के प्रकार, उपयोग के तरीके, गैस टंकी में लगी आग बुझाने के तरीके, बिजली की आग दौरान सावधानी एवं अन्य जानकारियां दी गई। इस अवसर पर विभागीय स्टाफ एवं नागरिक उपस्थित रहे।अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।

152 Views

Leave a Reply