Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

प्राचीन विट्ठल मंदिर में आज से शुरू होगा नाम सप्ताह उत्सव

2 min read

खंडवा- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्राचीन विट्ठल मंदिर में   4 जुलाई तक नाम सप्ताह  उत्सव मनाया जाएगा समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
काकड़ा आरती के साथ उत्सव का आरम्भ होगा।


29 जून को आषाढ़ी एकादशी मनाई जाएगी। 3 जुलाई को गुरुपूर्णिमा मनाई जाएगी। जिसमें परंपरानुसार ,   गुरु सच्चिदानंद महाराज की  पादुका का पूजन , किया जाएगा।नाम सप्ताह उत्सव मे कई भजन मंडल जैसे -सत्य साईं समिति  , अथर्वशीर्ष भजन मंडल (मराठी समाज) विष्णु सहस्रनाम मंडल, विट्ठल मंदिर महिला भजन मंडल , रामायण मंडल, हरे राम मंडल ,कसेरा समाज भजन मंडल, गुरव समाज मंडल, संत सिंगाजी भजन मंडल ,यादव समाज मंडल, पासी समाज मंडल, मराठा समाज मंडल, बालाजी भजन मंडल, दादाजी भजन मंडल,  माँ  भगवती जागरण  मंडल,एवम विभिन्न महिला मंडल  कई वर्षों से उत्सव को सफल बना रहे है।निमाड़ी, मराठी ,हिंदी ,गुजराती अलग अलग भाषाओ में होते है भजन। संध्या  आरती के पूर्व श्री विट्ठल मंदिर भजन मंडल में प्राचीन मृदंग भी बजाया जाता है।इस वर्ष कुछ ग्रामीण  नवीन भजन मंडल भी जुड़ेंगे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी

सभी भक्तों , पहरों (भजन मंडलियों )से निवेदन हे ,की इस वर्ष भी इस पारंपरिक नाम सप्ताह  उत्सव को  बड़े  हर्षोल्हास  के साथ  पूर्ण गरिमा रखते हुए   सफलतापूर्वक  मनाए। उत्सव की तैयारियां  अंतिम चरणों पर है, मंदिर को आकर्षक फूलो कि लड़िया द्वारा सजाया जा रहा है उत्सव में प्रतिदिन भगवान का नया श्रृंगार पंडित राम, श्याम आष्टेकर द्वारा किया जाएगा ।भगवान का श्रृंगार साम्रगी कई अलग अलग जगह से बुलाई जाती है
305 Views

Leave a Reply