Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

संयुक्त जांच दल ने एच.पी. गैस एजेन्सी की जांच की

1 min read
Text Size:

संग्रहित गैस सिलेण्डर के स्टॉक में भारी अन्तर पाया गया
खण्डवा- कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग खण्डवा के संयुक्त जांच दल द्वारा 21 जून को तहसील खालवा स्थित जीवन ज्योति एच.पी. गैस ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी की जांच की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जांच में गैस एजेन्सी के द्वारा गम्भीर अनियमितताएं पाई गई व रिकार्ड अनुसार गैस ऐजन्सी में संग्रहित गैस सिलेण्डर के स्टॉक में भारी अन्तर होना पाया गया। जांच के दौरान गैस एजेन्सी का रिकार्ड अद्यतन एवं सही-सही स्थिति का नहीं रखा जाने से गैस एजेन्सी के कब्जे से 14 लाख 31 हजार 465.5 रूपए मूल्य के गैस सिलेण्डर एवं रिकार्ड जप्त कर प्रकरण कलेक्टर श्री सिंह को प्रस्तुत किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार विभागीय अधिकारियों के द्वारा विकासखण्ड खण्डवा, छैगांवमाखन एवं हरसूद में होटलों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग के संबंध में जांच की गई। जांच में 14.2 केजी के 18 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त कर प्रकरण कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply