Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हादसा… करंट लगनेे से तीन मवेशियों की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। एक रोज पहले तेज हवाओं के साथ चली आंधी के कारण ग्राम कचबैड़ी में विद्युत पोल धराशायी हो गया। जिसके चलते वहां मौजूद तीन मवेशी करंट की चपेट में आ गए। जिसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। इस मामले में शनिवार को किसान नेता दीपक सारन ने अन्य युवा कृषकों के साथ विद्युत वितरण कंपनी के डी से मुलाकात की। प्राकृतिक आपदा के चलते गौवंश की मौत से अवगत कराया। साथ ही संबंधित किसान को पहुंचे नुकसान का जिक्र भी किया। वहीं न्यायसंगत कार्रवाई करते हुए किसान को उचित मुआवजा दिलाने की बात पर जोर दिया। किसानों की बातें सुनने के बाद अधिकारी ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। वहीं जांच उपरांत आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर दीपक सारन के साथ धर्मेन्द्र चौहान, राजू रिणवा, धीरू बालप, रामदयाल, प्रियांश समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply