Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

पर्यावरण रक्षकों का सम्मान…. 15 दिन में सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली शहीद अमृता देवी विश्नोई की लहू मिश्रित मिट्टी को कावड़ में रखकर क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने करीब 15 दिन में सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा शनिवार को पूर्ण की है। यह पदयात्रा इसी महिने की 8 जून को राजस्थान स्थित खेजड़ली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर 23 जून को शहीद अमृता देवी विश्नोई उद्यान इंदौर में पहुंच गई है। स्थान को पर्यावरण तीर्थ की उपाधि दी है। यात्रा के संयोजक अरविंद सारण एवं व्यवस्थापक पूनमचंद पवार ने बताया कि अमर शहीद मां अमृता देवी के वंशज विश्नोई समाज के अनुयाइयों ने भीषण गर्मी में सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। पदयात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भरपूर सहयोग भी प्रदान किया। जानकारी के अनुसार इस संकल्प को पूरा करने के लिये समाजिक जन शहीद अमृता देवी विश्नोई समिति के तत्वाधान में नीमगांव स्थित श्रीगुरु जंभेश्वर मंदिर से 6 जून को लहू मिश्रित मिट्टी को सम्मानपूर्वक लाने के लिए खेजलड़ी रवाना हुए थे। इस दौरान अनेकों गाड़ियों का काफिला गुजरा था। जो कि राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित खेजड़ली धाम पहुंचे। यहां से 6 जून को रात्रि विश्राम श्री जंभेश्वर मंदिर समेलिया धाम भीलवाड़ा में किया। वहीं दूसरे दिन खेजड़ली धाम में बलिदानी माटी को नमन कर उसे कावड़ में रखा। इस अवसर पर संत स्वामी भगवान प्रकाश एवं खेजलड़ी धाम के संत-महात्माओं के सानिध्य में हवन यज्ञ एवं महाआरती की। बता दें कि इन्दौर के बिचौली हैप्सी में शहीद अमृता देवी उद्यान विकसित हो रहा है।

8 जून को वापस रवाना

पूनमचन्द पवार ने बताया कि 8 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बुढिया के निवास पर पदयात्रियों का सम्मान हुआ। साथ ही अन्य प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद पदयात्रा इन्दौर के लिये वापस रवाना हुई।

 उद्यान में लगाया बोर्ड

इन्दौर के बिचौली हैप्सी पहुंची पदयात्रा दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने उक्त स्थल पर शहीद अमृता देवी विश्नोई उद्यान नाम से बोर्ड लगाया है। इससे पहले यहां विधि विधान से पूजा-अर्चना कर उद्यान में मिट्टी का छिड़काव किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में संत कृष्णानंद नेमावर, जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, न्याय समिति के अध्यक्ष हीरालाल पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, खातेगांव विश्नोई मंडल के अध्यक्ष जगदीश साहू, खिरकिया मंडल के अध्यक्ष गोविंद सारण, शांतिलाल जाट दूधिया, सुभाष पटेल, ब्रजमोहन विश्नोई, श्रीजी पवार, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष सुहागमल पवार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply